न्यूज़ डेस्क। लालू प्रसाद यादव को लागातार 12वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। आज पार्टी के नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय में आरजेडी अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव ने नामांकन किया था। जब से पार्टी की स्थापना हुई है तब से लालू प्रसाद यादव की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहें हैं।
देश की राजधानी दिल्ली के बिट्ठल भाई पटेल भवन में आयोज राजद के कार्यक्रम में लालू यादव ने नामांकन किया। हालांकि यह चुनाव मात्र औपचारिक था। किसी और ने उनके खिलाफ नामांकन नहीं किया। उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। पहले राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो साल के लिए चुने जाते थे। लेकिन 2010 के बाद तीन साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाने लगा। बताते चलें कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत कई दिनों से ठीक नहीं है। वे किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाने वाले हैं। फिल्हाल वे दिल्ली में ही हैं।