बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा रेल जमालपुर के चुनाव को लेकर गुरुवार को संघ कार्यालय में पर्यवेक्षक की देखरेख में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। निर्धारित एकमात्र पैनल के तहत कुल आठ प्रत्याशियो ने अपना नामांकन जमा किया। तय समय सीमा तक किसी अन्य पक्ष या उम्मीदवार की ओर से नामांकन नहीं होने के कारण चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया।
परिणामस्वरूप नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इसमें अध्यक्ष (सभापति) पद पर कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कन्हैया, उपाध्यक्ष-2 पर शुभम कुमार, मंत्री (सचिव) पद पर बब्लू पासवान, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मेहता संयुक्त मंत्री - हरेराम कुमार, केन्द्रिय सदस्य - राजशेखर एवं अंकेक्षक पद पर सुमन वर्मा विजयी हुए।
वहीं पदाधिकारी में मेल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह चुनाव पर्यवेक्षक प्रशांत कुमार, पर्यवेश्व सह प्रदेश कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मुख्य चुनाव पदाधिकारी सह सभापति शाखा रेल मुजफ्फरपुर मौजूद थे।




0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.