अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भाजयुमो ने आयोजित किया योग शिविर




पटना : भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में किदवईपुरी स्थित श्रीकृष्ण नगर पार्क में प्रदेश पदाधिकारियों एवं स्थानीय युवाओं की उपस्थिति में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजयुमो बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर श्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। 21 जून की तारीख ने पिछले कुछ ही वर्षों में इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्व में योग को विशेष पहचान दिलाई है।




योग का महत्व समझाते हुए उन्होंने कहा कि योगासन करने से शरीर एवं मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। स्वच्छ मन से अच्छे विचार आएंगे और अच्छे विचारों से ही विकास के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। राज्यभर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि योग के माध्यम से हर कोई निरोग रह सके और स्वस्थ भारत, श्रेष्ठ भारत की उन्नति में अपना सहयोग दे सके। योग भारतीय संस्कृति का बहुमूल्य उपहार है, जो पूरी दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है।

इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह, गौतमबुद्ध मंडल अध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार लूलन सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ