पटना : बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "12 साल बेमिसाल" जनसंपर्क एवं संवाद अभियान के तहत गया नगर के विभिन्न वार्डों में आयोजित बैठकों में भाग लिया तथा आमजनों से संवाद स्थापित कर सरकार के कार्यों की जानकारी दी।
इस क्रम में वार्ड संख्या 14 के लहेरिया टोला में नाली निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के साथ-साथ "12 साल बेमिसाल" कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त मां दुखहरनी रोड (वार्ड संख्या 14), वार्ड संख्या 17 स्थित राजकुमार जी के पाइप दुकान, वार्ड संख्या 16 स्थित अजातशत्रु होटल तथा वार्ड संख्या 18 में कौशलेंद्र प्रताप सिंह जी के आवास पर आयोजित बैठकों में भी उन्होंने भाग लिया।
इसके पश्चात गया टाउन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा गया नगर पश्चिम मंडल-1 के विभिन्न वार्डों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में डॉ प्रेम कुमार ने आमजनों को संबोधित किया। उन्होंने वार्ड संख्या 1 खरखुरा में बंटी वर्मा जी के यहां, वार्ड संख्या 27 धनिया बगीचा में मनोज पासवान जी के यहां, वार्ड संख्या 2 में मंडल अध्यक्ष सूरज राणा जी के यहां तथा वार्ड संख्या 3 में अजय गुप्ता जी के यहां आयोजित बैठकों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा तथा नागरिकों से फीडबैक भी प्राप्त किया।
अपने संबोधन में डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यकाल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। गरीबों के लिए आवास, शौचालय, मुफ्त राशन, स्वास्थ्य सुरक्षा, किसानों के लिए सम्मान निधि, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर तथा आधारभूत संरचनाओं के विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है और भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। आज देश का प्रत्येक वर्ग केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है।
कार्यक्रमों में प्रेम सागर,नीरज निश्चल,सूरज राणा, कृष्णा साहू,वाहिद अली,देवानंद पासवान,बंटी कुमार,राजू पटेल सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.