मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
वोनटोल (लदनियां) के किसान रामबहादुर सिंह के पुत्र रामकुमार सिंह ने जेईई एडवांस्ड (आईआईटी) 2022 की परीक्षा में सफलता पाई है। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 2317 व ओबीसी रैंक 366 मिला है।
विदित हो कि रामकुमार सिंह ने मैट्रिक परीक्षा 2019 में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में नौवां स्थान प्राप्त किया था। नव उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिधप-परसाही के इस छात्र ने गांव के ही मां शारदे कोचिंग की बदौलत पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद पटना में रहकर पढ़ाई की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु प्रमोद सिंह के मार्गदर्शन व माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। इसकी इस सफलता से आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। लोगों ने उन्हें बधाई दी है। उनकी इच्छा कम्प्यूटर साफ्टवेयर से इंजीनियरिंग करने की है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.