Header Ads Widget

वार्ड संख्या 40 के वार्ड पार्षद असफर अहमद हुए गिरफ्तार, पीरबहोर थाना में युवक को छुड़ाने पहुंचे थे।


घटना की जानकारी देते डीएसपी अशोक कुमार सिंह 

न्यूज़ डेस्क। शुक्रवार की शाम अशोक राज पथ स्तिथ पीरबहोर थाने अपने समर्थकों के साथ वार्ड संख्या 40 के वार्ड पार्षद असफर अहमद गिरफ़्तार एक युवक को छुड़ाने जब पहुंचे तो वहां उनसे माजूद पुलिसकर्मी से बहस हो गई, असफर अहमद का कहना है की पुलिस निदोष युवकों को बेवजह थाना में बंद की हुई है जिसे तत्काल छोड़ा जाए इसी बात को लेकर डीएसपी अशोक कुमार सिंह से उनकी झड़प हुई। डीएसपी के अनुसार असफर अहमद ने उनसे दबंगई और बदसलूकी की है। इनके साथ असफर अहमद के पिता और एक्स एमएलसी अनवर अहमद भी थाने में मौजूद हैं।

क्या है पुरा मामला :

दरअसल 8 सितम्बर को पीरबहोर थाने के कुछ पुलिस वाले सादे कपड़ों में अशोक राज पथ स्थित मीना बाजार में किसी अपराधी को पकड़ने निकले थे, इसी बीच पुलिस वाले डेंटल कॉलेज के निकट चाय दुकान पर चाय पी रहे युवकों से पूछताछ शुरु कर दी तथा कुछ लड़कों को हिरासत में ले लिया जिस कारण पुलिस वाले और युवकों में बहस होने लगी चुकी पुलिस सदी वर्दी में थे इस कारण दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय युवकों ने हिरासत में लिए गए लड़कों को छुड़ा लिया। पुलिस के अनुसार पुरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार फिर पुलिस इलाके से एक युवक को उठा ले गई जिसे छुड़ाने वार्ड संख्या 40 के वार्ड पार्षद असफर अहमद थाने पहुंचे थे और उनकी बहस डीएसपी साहेब से हो गई।

वार्ड पार्षद के समर्थन में स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम :

जैसे ही वार्ड पार्षद की गिरफ़्तारी की खबर स्थानीय लोगों को मिली तो भारी संख्या में वार्ड पार्षद के समर्थक पीरबहोर थाने का घेराव कर अशोक राज पथ को जाम कर नारेबाजी करने लगे जिस कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ गई।

डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया इन लोगों के उपर वरीय अधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस पीरबहोर थाने में कैंप कर रही है।