लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपानाथ पाठक को बिहार प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके लिए प्रखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी को बधाई देते हुए प्रसन्नता प्रकट की है।
बधाई देने वालों में जिला महासचिव नवलकिशोर झा, युगल किशोर झा, बाबूवरही प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार अनिल, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शकील अख्तर, प्रदेश डेलीगेट प्रो. कृष्ण कुमार झा, वीरेन्द्र कुमार झा, राजकुमार ठाकुर समेत दर्जनों लोग शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उक्त पद पर उनके मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.