मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड के गाढ़ा गांव निवासी मिडिल स्कूल के एचएम रहे अवकाश प्राप्त शिक्षक विन्देश्वर प्रसाद यादव का निधन गुरुवार की सुबह हो गया। वे 76 वर्ष के थे। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार वैदिक रीति से किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र हाई स्कूल गाढ़ा के एचएम रामनाथ रमण ने दी। मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
उनके निधन पर लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।
संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, संस्कृत शिक्षाबोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयनारायण यादव, पूर्व जिप सदस्य झमेली राम, रामाशीष पासवान, रविनाथ रंजन, विष्णुदेव भंडारी, शिक्षक अधिकारी यादव, राजेन्द्र यादव, भगवान प्रसाद यादव, राजकुमार यादव, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, पप्पू यादव, गंगाराम राय, योगेन्द्र नारायण सिंह, वीरेन्द्र पासवान, अमलेश रंजन, अमरेंद्र समेत सैकड़ो लोग शामिल हैं।
लोगों ने कहा कि वे सामाजिक-राजनीतिक चिंतक व शिक्षाविद थे। लोगों ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। लोगों ने दुख की इस घड़ी में संतप्त परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना प्रभु से की है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.