समीनुल हसन को मानद डॉक्टरेट के लिए किया गया नामित





पटना : एग्जिबिशन रोड सूर्या विहार निवासी सामाजिक सेवा एवं मानवाधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री समीनुल हसन को ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ बोस्टन द्वारा, भारत सरकार के सहयोग से, मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) के लिए नामित किया गया है।

यह प्रतिष्ठित सम्मान समाज कल्याण, मानव सेवा तथा वंचित एवं जरूरतमंद समुदायों के उत्थान के लिए उनके समर्पित कार्यों की सराहना स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।





मानद डॉक्टरेट प्रदान करने का समारोह शनिवार, 8 अगस्त 2026 को सरोवर पोर्टिको, सूरजकुंड, नई दिल्ली में आयोजित होगा।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके परिवारजनों, मित्रों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ