पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व प्रदेश महासचिव मोहम्मद शहजाद ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के इस बयान का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है और आयोग के इस रवैये को बेहद असंवेदनशील बताया है।
इस मामले में विपक्षी नेताओं और मोहम्मद शहजाद ने कड़ी निंदा किया है मोहम्मद शहजाद ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-अभ्यर्थियों की तुलना किसी भी आपत्तिजनक शब्द से करना प्रशासनिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता।छात्रों के मानसिक तनाव का मुद्दा: उन्होंने सरकार और आयोग का ध्यान इस बात पर खींचा कि परीक्षा पैटर्न में बार-बार बदलाव और देरी के कारण अभ्यर्थी भारी मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।
कार्रवाई की मांग :
RJD नेताओं और अन्य विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांग की है कि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान देने वाले अधिकारी पर तुरंत सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। प्रतिक्रियाएं विपक्ष के नेताओं का कहना है कि जब युवा रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं, तब आयोग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ऐसा अहंकार भरा जवाब युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.