मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
स्थानीय विधायक मीना कामत ने मोतनाजय गांव स्थित अपने आवास के बगल के तालाब में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिये। श्रद्धापूर्वक नमन किया। कहा कि भक्ति से शक्ति व शक्ति से शांति मिलती है। मनुष्य को श्रद्धावान होना चाहिए। उन्होंने कोरोना जैसी महामारी से दुनिया को सुरक्षित करने के लिए भगवान भास्कर व छठी मैया प्रार्थना की।
छठ पर्व की पौराणिकता व वैज्ञानिकता पर चर्चा करते हुए कहा कि कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को कल्याणकारी स्वरूप के कारण माता की संज्ञा दी गई है। तिथि का संबंध सूर्य से होने के कारत यह उसकी सहोदरी है। यही कारण है कि इसमें भगवान सूर्य व छठ माता दोनों की पूजा होती है। महाभारत की द्रौपदी ने सुहाग की रक्षा व विजयी होने के लिए छठ व्रत रखा था। मान्यतानुसार इस पर्व पर भगवान सूर्य की आराधना से छठी माता प्रसन्न होती है और लोग सुख- शांति व आरोग्य को प्राप्त होते हैं।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.