पटना। रमजान के पाक महीने में इबादत और रोजे की रौनक के बीच पटना के अलीनगर की 6 वर्षीय बच्ची अमायरा नाज़ ने अपना पहला रोजा रखकर सबका ध्यान आकर्षित किया। इफ्तार के वक्त उसने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए दुआ मांगी तो परिवार और मोहल्ले के लोगों ने उसकी हौसला अफजाई कर मुबारकबाद दी।
अनीसाबाद स्थित अलीनगर कॉलोनी, पटना निवासी शहनवाज अनवर की बेटी अमायरा नाज़ शुक्रवार को सुबह सहरी के बाद पूरे उत्साह के साथ रोजे पर रही। दिनभर उसने धैर्य के साथ रोजा रखा और शाम को इफ्तार के समय दुआ करते हुए अपना पहला रोजा खोला। बच्ची की लगन और खुशी उसके चेहरे पर साफ झलक रही थी।
परिजनों ने बताया कि अमायरा नाज़ पहले से ही पहला रोजा रखने को लेकर उत्साहित थी और पूरे दिन बिना किसी परेशानी के रोजा पूरा किया। इफ्तार के बाद परिवारजनों और कॉलोनी वासियों ने उसे दुआएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रमजान के महीने को इस्लाम धर्म में रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना माना जाता है। ऐसे में छोटी उम्र में अमायरा नाज द्वारा रखा गया पहला रोजा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने बच्ची के जज्बे की सराहना की।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.