First Class g

पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ख्वाहिशों की काउंटर जंप का हुआ मंचन




राग की प्रस्तुति
नाटक- ख्वाहिशों की काउंटर जंप 
स्थान- प्रेमचंद रंगशाला, राजेंद्र नगर पटना
समय- संध्या 6-45

आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक- ख्वाहिशों की काउंटर जंप का मंचन हुआ, जिसका निर्देशन युवा रंगकर्मी राजीव कुमार ने वरिष्ठ रंगकर्मी रणधीर कुमार के मार्गदर्शन में किया,जिसका उद्देश्य युवा रंगकर्मी भी निर्देशन के क्षेत्र में आगे बढ सके सके। बिखरते रिश्तों पर आधारित यह नाटक दर्शकों को पसंद आया।






कथासार
यहाँ कुछ भी एकमुश्त नहीं है। न इश्क, ना ही शहर और न ही इमोशन । सबकुछ पनछोछर बेतरतीब । ख्यालों के पुल रेल के हिसाब से बनते हैं । रेल गुजरती है पर पुल अब नहीं थर्राता। पहले एक ही प्यार में बदलते माहौल को देखना फिर एक ही माहौल में बदलते प्यार को देखना । हम वहीं खड़े हैं और इश्क का रंग बदल रहा है या फिर हम बदल रहें हैं और इश्क वहीं खड़ा हो । कुछ भी संभव है । 





सेल्फी के इस ज़माने में किसी एक तस्वीर को दिल का कवर फोटो बना लेना कितना मुश्किल हो गया है । यहाँ इश्क आज का इश्क नहीं आज में खड़ा इश्क है। ख्वाहिशें ज़रा आहिस्ते से, बस अपना अंदाज बदल जाती हैं । इश्क कोई न्यूज नहीं । 
 
  ना राज़ है ज़िन्दगी
   ना नाराज़ है ज़िन्दगी
   बस जो है 
   वो आज है ज़िन्दगी .....


मंच पर
अंजलि शर्मा
सुनील कुमार राम
आदिल रशीद
नियति कश्यप
अमरकान्त राय 
शिवम कुमार 




नेपथ्य
सेट निर्माण - सुनील कुमार शर्मा,
सहायक - विनय कुमार, अभिषेक 
पेंटिंग - श्रीकांत कुमार, विधान सरकार, आरिश शर्मा 
कॉस्ट्यूम - अंजलि शर्मा एवं समूह
मंच व्यवस्था - सुनील कुमार राम 
प्रस्तुति प्रभारी - आदिल राशिद 
मीडिया प्रभारी - लोक पंच 
संगीत - राजीव कुमार 
प्रकाश - रणधीर कुमार
लेखक - विनीत कुमार कि किताब पर आधारित 
प्रस्तुति आलेख- अंजलि शर्मा, आदिल राशिद एव सुनील कुमार राम 
घोषणा- कृष्ण समिधा 
निर्देशन- राजीव कुमार






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ