लागू लॉकडाउन को लेकर नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत अररिया कॉलेज अररिया परिसर में जिला प्रशासन द्वारा संचालित सामुदायिक रसोईघर का आज शुक्रवार को जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा खाना खाने वाले व्यक्तियों की उपस्थिति पंजी तथा खाना पकाने वाले कर्मियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया गया । जिलाधिकारी द्वारा चावल दाल एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय पर जरूरतमंदों को ताज़ा भोजन एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा साथ ही साथ कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुपालन कराने और साफ सफाई नियमित रूप से कराने का निर्देश दिए। निरीक्षण उपरांत मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि यहां करीब साढ़े चार सौ लोग, इस सामुदायिक रसोई में दोनों समय खाना का रहे हैं। उन्होंने बेसहारा, गरीबों एवं जरूरतमंदों से अपील किया कि यदि लॉकडाउन या अन्य किसी कारण से उन्हें खाने की दिक्कत है तो वे सामुदायिक रसोई पर आकर खाना खा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंड, नगर परिषद, नगर पंचायत में सामुदायिक रसोई का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा है। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं वृद्ध एवं लाचार व्यक्ति बिना कोई भेदभाव के दोनों समय खाना खा रहे हैं।
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर