मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड के गाढ़ा गांव स्थित मुस्लिम टोले की तरफ मुनहरा नदी लगातार तेजी से बढ़ रही है। नदी के बढ़ते कदम का कोपभाजन कई परिवार के लोगों को होना पड़ा है। दर्जनों लोग विस्थापित हो गये हैं। गांव की जमीन नदी में समाती जा रही है। यही स्थिति रही तो आने वाले कुछ वर्षों में इस गांव का अस्तित्व मिट जा सकता है। विगत बीस वर्षों से नदी का गांव की तरह बढ़ना जारी है। यहां के लोगों ने तत्कालीन विधायक कपिलदेव कामत से गांव को नदी से बचाने के लिए सुरक्षात्मक दीवार की मांग की थी।
उनकी पहल पर तत्कालीन राज्यमंत्री आपदा प्रबंधन स्वतंत्र प्रभार ने सुरक्षात्मक दीवार की शुरुआत 2009 में करवाई थी। प्राक्कलन की अनदेखी के बीच बनी सुरक्षात्मक दीवार विखंडित होकर देखते - ही - देखते नदी में समा गई। नदी को गांव की तरफ बढ़ने से रोकने का प्रयास विफल रहा। नदी गांव की तरफ बढ़ती रही। यहां के लोगों ने इस समस्या के समाधान की दिशा में एक आवेदन देकर वर्तमान जदयू विधायक मीना कुमारी का ध्यान आकृष्ट किया है।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.