अररिया/फारबिसगंज(ज्ञान मिश्रा)
आज दिनांक 27-6- 2021 को जनता दल यूनाइटेड व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी के गठन सह स्वागतहेतु कार्यक्रम मनोज गुप्ता के व्यवसायिक परिसर में आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की तथा सफल संचालन नगर अध्यक्ष आदर्श गोयल की । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नव मनोनीत प्रदेश महासचिव मूलचंद गोलछा जी का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं फूल माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव मूलचंद गोलछा,लोकसभा प्रभारी अविनाश सिंह ,जदयू जिलाध्यक्ष आशीष पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आज बिना डरे कोई भी व्यवसायी अपना स्वतंत्र व्यवसाय कर रहे है ,यह सिर्फ नीतीश कुमार का ही दिन है अन्यथा पहले तो सभी व्यापारी को कुछ खास आदमी से इजाजत लेकर कि अपना व्यवसाय करना पड़ता था । वही प्रदेश महासचिव मूलचंद गोलछा स्वागत से अभिभूत होकर सभी कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया और सभी से अनुरोध किया नीतीश कुमार के नीति को आम जनता के तक पहुंचाएं । इनके अलावा बैठक को आशीष पटेल, फारबिसगंज विधानसभा प्रभारी कमाल अख्तर, जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, मीडिया सेल के जिला संयोजक पवन मिश्रा, राजीव ठाकुर, बृजेश राय, बबलू सिंह, कन्हैया गुप्ता, प्रीतम गुप्ता, विशाल गोलछा ,राजू जयसवाल, मिथिलेश सिंह ,पिंटू पांड्या, अंकित भगत, आदि ने भी संबोधित किया। जबकि बैठक में रामजी चौधरी ,संजय सिंह, मनीष कुमार ठाकुर ,मिहिर कुमार ,राजेश कुमार, गोपाल शाह, राजवंशी चौधरी, अमित कुमार साह ,कुमार सोनू, दीपक कुमार झा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.