- प्रतापगढ़ में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन
- प्रदेश महासचिव/ज़ोन प्रभारी विनय सागर ने किया शुभारंभ, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का दिया संदेश
प्रतापगढ़। कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत सुखपाल नगर में स्थित आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन प्रदेश महासचिव/ज़ोन प्रभारी विनय सागर के कर-कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम के दौरान मण्डल प्रभारी प्रयागराज राशिद ख़ान, ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सरोज, भाई-चारा कमेटी के मण्डल प्रभारी मुनव्वर ख़ान, मण्डल प्रभारी प्रयागराज डॉ. आक़िब ज़फ़र, भावी प्रत्याशी फूलपुर शाहिद अख़्तर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बाबू लाल मौर्या, भाई-चारा कमेटी के मण्डल प्रभारी विजय सरोज, महानगर अध्यक्ष प्रयागराज मो. अर्श, ज़िला प्रभारी सोहेल ख़ान एवं ज़िला प्रभारी सदर नियाज़ हसन ने प्रदेश महासचिव/ज़ोन प्रभारी विनय सागर को शॉल, माला एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव/ज़ोन प्रभारी विनय सागर ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य जिस तरह तन-मन-धन से संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) बेहतर प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आपसी भाईचारे को कायम रखने तथा जनहित और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक अभियान की सबसे बड़ी ताकत होता है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
जिला कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात आगामी 02 सितंबर को भीम आर्मी के चीफ़ एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद के आगमन को लेकर विधानसभा विश्वनाथगंज के मैदान का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं एवं आवश्यक इंतज़ामों को लेकर जानकारी ली गई। साथ ही कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला प्रभारी बाबागंज चंद्रकेश गौतम, ज़िला प्रभारी रामपुरखास परशुराम सरोज, ज़िला प्रभारी विश्वनाथगंज मो. नफ़ीस, ज़िला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सरोज, डॉ. शाहिद सिद्दीकी, मो. अमान, ज़िला मीडिया प्रभारी निखिल आज़ाद, ज़िला उपाध्यक्ष राम सजीवन सरोज, डॉ. राम सजीवन गौतम, मो. यासीन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मो. आदिल, विश्वनाथगंज विधानसभा अध्यक्ष अजीत गौतम, ज़िला महासचिव धर्मेंद्र गौतम, ज़िला संगठन मंत्री मो. शम्सुद्दीन, ज़िला जीत गौतम, विधानसभा अध्यक्ष रामपुरखास अंकित गौतम, विधानसभा अध्यक्ष बाबागंज गुलशन सरोज, भावी ज़िला पंचायत सदस्य लक्ष्मणपुर मो. शब्बीर, भावी ज़िला पंचायत सदस्य मोहम्मद रऊफ़ एवं महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष सरोजा सरोज, महिला मोर्चा ज़िला सचिव आरती बिंद एवं समाजसेवी आसिफ़ सलमानी, समाजसेवी डॉ. जलालुद्दीन,ई. मो. सलमान, कार्यालय प्रभारी पवन कुमार आदि कार्यकर्ता एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन के विस्तार एवं मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण अवसर रहा। कार्यकर्ताओं ने इसे जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.