साहित्य-सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुजफ्फरपुर की साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. आरती कुमारी को प्रतिष्ठित ‘मधुकर शब्द अर्चना सम्मान’ से सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश के दतिया में 23 अगस्त 2026, रविवार को आयोजित राष्ट्रीय मधुकर अलंकरण समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान उन्हें INTACH के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, रामलली शर्मा, अपर कलेक्टर छतरपुर श्री नमः शिवाय अरजरिया, रामायण केंद्र भोपाल के निदेशक डॉ राजेश श्रीवास्तव एवं संस्था के अध्यक्ष श्री विनोद मिश्र के द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। सम्मान में अंगवस्त्र, में, श्रीफल एवं सम्मान राशि प्रदान की गई।
डॉ. आरती कुमारी वर्तमान में रामदयालु सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा एवं अकादमिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के साथ वे लंबे समय से साहित्य-सृजन से भी जुड़ी हुई हैं। कविता, गीत और ग़ज़ल के क्षेत्र में उनकी अब तक छह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने साहित्यिक पुस्तकों एवं संकलनों के संपादन का कार्य भी किया है।
मुजफ्फरपुर के साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.