रंगरा - रंगरा थाना क्षेत्र के सोहोड़ा गांव निवासी अशोक यादव उर्फ लड्डू यादव की विवाहित पुत्री 21 वर्षीय डोली कुमारी 27 मई दिन गुरुवार को दोपहर बाद से ही रहस्यमय तरीके से लापता है. इस बाबत अशोक यादव ने थाने में लिखित सूचना दी है. अंतिम बार लोगों ने डोली को लाल रंग का सूट सलवार और दुपट्टे में देखा था. अशोक यादव ने कहा कि पिछले माह 28 अप्रैल को डोली की शादी रोहित कुमार के साथ हुई थी. डोली के गायब हो जाने के बाद परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं. अशोक यादव ने पुलिस से डोली की खोजबीन कर सूचित करने की मांग की है. इधर रंगरा थाने के थानाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि मामले में छनबीन की जा रही है.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर