मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड की सिधपकला पंचायत के हरही गांव में पूरी भव्यता के साथ चार दिवसीय संतोषी माता पूजनोत्सव प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन शुक्रवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में महिला व कन्याओं ने भाग लिया। महिलाओं ने हनही पोखरा में कलश भरकर भव्य संतोषी मंदिर परिसर में प्रतिष्ठापित किया। वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश स्थापित कर पूजन कार्य प्रारंभ किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इसबार भी पूजा समिति के सहयोग से इसका आयोजन किया गया है। विधिवत पूजा अर्चना कर यज्ञ प्रारंभ कर दिया गया। यज्ञ की सफलता के लिए मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष गणेश प्रसाद यादव, समिति के अध्यक्ष चंद्रवीर यादव, जिप सदस्य प्रत्याशी सरिता कुमारी, पूर्व सरपंच राजलाल यादव, नवलकिशोर यादव, देवकुमार यादव, आचार्य त्रिलोकनाथ ठाकुर समेत अन्य ग्रामीणों को सभी प्रकार से तत्पर देखा गया। मौके पर मेले का आयोजन किया गया है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.