इन्टर कॉलेज खाजेडीह के प्रयोगशाला भवन के पांच कमरों के ताले तोड़कर पांच लाख की चोरी



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां थाना क्षेत्र के खाजेडीह स्थित इंटर कॉलेज के प्रयोगशाला के पांच कमरों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के उपकरणों की चोरी कर ली गई। मामले में कॉलेज के प्रधान लिपिक अमरेश कुमार द्वारा थाने में इसकी लिखित सूचना दी गई है। आवेदन के अनुसार इससे पूर्व भी दोबार कॉलेज में चोरी हुई थी, जिसमें सोलर बैटरी व मोटर की चोरी की गई थी। तब भी थाने को लिखित सूचना दी गई थी। वहां रात्रि प्रहरी के रूप में कारी कामत कार्यरत है। आवेदक ने संदेह व्यक्त किया है कि रात्रि प्रहरी श्री कामत की मिलीभगत से चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। शनिवार की देर रात प्रयोगशाला के पांच कमरों के ताले को तोड़कर चार से पांच लाख के उपकरणों की चोरी कर ली गई। जिसकी सूचना रात्रि प्रहरी के द्वारा किसी को नहीं दी गई। लोगों ने इसकी सूचना शुक्रवार को दी। निरीक्षण में सभी महत्वपूर्ण उपकरण गायब मिले। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि दिये गये आवेदन के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ