प्रयास पटना ने वैशाली जिले में नुक्कड़ नाटक का तीन प्रदर्शन किया।




पटना : आज दिनांक 25 मई को बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रिय प्रबंधक श्री पंकज नयन के आदेशानुसार राज्य की चर्चित नाट्य संस्था "प्रयास" पटना ने वैशाली जिला के भगवानपुर,सराय, लालगंज प्रखंड में बिहार ग्रामीण बैंक के विभिन्न योजनाओं पर नुक्कड़ नाटक का शानदार प्रस्तुति की। उक्त प्रखण्डों में गुरमिया,सराय और पिरोई ब्रांच में नुक्कड़ नाटक का तीन प्रदर्शन हुआ।नाटक में साइबर क्राईम,सेंट्रल के.वाई.सी, लोन रिकवरी , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा आदि पर प्रकाश डाला गया।




ज्ञात हो कि विगत मार्च महिने से ही बैंक द्वारा वैशाली जिला के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक से बैंकिंग संबंधित जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहै। वैशाली जिला में कुल 161 नुक्कड़ प्रदर्शन होना है।इस नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणो में एक उत्साह है।नाटक मनोरंजन के साथ -साथ बैंकिंग योजनाओं पर अपनी बात कहता है।नाटक देखने के लिए अच्छी भीड़ जुट रही है।




कलाकर टुन्ना कुमार, गणेश पासवान,लाल मोहन चौहान ,प्यारे लाल और शिवांगी राज अपनी-अपनी भूमिका बखूबी निभा रहें हैं।ब्रांच मैनेजर नुक्कड़ टीम को भरपुर साथ दे रहे हैं तो बिहार ग्रामीण बैंक के झेत्रिय कार्यालय के मोहित कुमार सिन्हा नाट्य दल का मार्ग दर्शन कर रहे हैं।यह जानकारी प्रसिद्ध रंगकर्मी और प्रयास के निदेशक मिथिलेश सिंह ने दी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ