औरंगाबाद : हिन्दी पत्रकारिता के गौरवपूर्ण 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
नवबिहार टाइम्स (हिन्दी दैनिक) की ओर से प्रदान किए जाने वाले इस सम्मान पत्र के तहत उन पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने हिन्दी पत्रकारिता को मजबूती प्रदान करने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस संबंध में सम्पादक कमल किशोर ने बताया कि यह सम्मान पत्र हिन्दी पत्रकारिता की 200 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को नमन करते हुए समर्पित किया जा रहा है। उनके अनुसार, “यह पहल पत्रकारिता के मूल्यों को प्रोत्साहित करने और नई पीढ़ी के पत्रकारों को प्रेरित करने के उद्देश्य से की जा रही है।”


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.