- विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक
- विश्व पर्यावरण दिवस को जनभागीदारी का महाअभियान बनाएगी भाजपा
पटना, 27 मई। भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित कैलाशपति मिश्र सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसनिया ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरण हुआ है। “एक पेड़ माँ के नाम” जैसे अभियानों ने समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया है। भाजपा कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे.
बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों, मंडलों एवं बूथ स्तर तक वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण जागरूकता एवं पर्यावरण संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
इस बैठक में प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, सह कोषाध्यक्ष नितिन अभिषेक, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल, महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शशि बलदियार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.