राजीव रंजन प्रसाद और रागिनी रंजन के मार्गदर्शन में मुंबई में होगा विराट कायस्थ सम्मेलन




  • 20 दिसंबर को नवी मुंबई के खारघर में जुटेंगे देश-विदेश के कायस्थ प्रतिनिधि, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और संगठन के विस्तार पर होगा मंथन                                              
  • राजीव रंजन प्रसाद और रागिनी रंजन के मार्गदर्शन में मुंबई में होगा विराट कायस्थ सम्मेलन
मुंबई : ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के तत्वावधान में आगामी 20 दिसंबर को नवी मुंबई के खारघर में विराट कायस्थ सम्मेलन एवं राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा।

जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों के शामिल होने की तैयारी है। इस राष्ट्रीय आयोजन के माध्यम से कायस्थ समाज को एकजुट करने, उसकी सामाजिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को आगे बढ़ाने तथा समाज की प्रतिभाओं को व्यापक मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।

सम्मेलन में समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, कला-संस्कृति और सामाजिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में अभिनेत्री नीतू चंद्रा और वरिष्ठ राजनेता संजय निरुपम विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जीकेसी नेतृत्व का मानना है कि वर्तमान समय में समाज की संगठित शक्ति को सकारात्मक दिशा देना आवश्यक है। सम्मेलन के माध्यम से देश-विदेश में रहने वाले कायस्थ परिवारों को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद, सहयोग और सामाजिक दायित्वों को मजबूत करने की पहल की जाएगी।

श्री राजीव रंजन प्रसाद, ग्लोबल अध्यक्ष, जीकेसी ने कहा कि मुंबई में आयोजित होने वाला विराट कायस्थ सम्मेलन समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामूहिक विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का राष्ट्रीय मंच बनेगा। हमारा प्रयास है कि देश और विदेश में रहने वाले कायस्थ समाज के लोगों को एक सूत्र में जोड़कर शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सहभागिता और नई पीढ़ी के भविष्य से जुड़े विषयों पर सार्थक पहल की जाए। समाज की प्रतिभाओं को पहचान और सम्मान दिलाना तथा संगठन को व्यापक स्तर पर मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।

श्रीमती रागिनी रंजन, प्रबंध न्यासी, जीकेसी ने कहा कि कायस्थ समाज की समृद्ध विरासत को संरक्षित रखते हुए महिलाओं, युवाओं और बच्चों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। मुंबई सम्मेलन के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, स्वरोजगार, कुटीर उद्योग, कला-संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को विशेष महत्व दिया जाएगा। हमारा उद्देश्य ऐसा सशक्त सामाजिक मंच तैयार करना है, जहां हर प्रतिभा को अवसर मिले और समाज के जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्राप्त हो।

श्री नवीन कुमार, राष्ट्रीय महासचिव, जीकेसी ने कहा कि मुंबई का विराट कायस्थ सम्मेलन संगठन के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। राजीव रंजन प्रसाद और रागिनी रंजन के मार्गदर्शन में देश-विदेश के कायस्थ प्रतिनिधियों को एक मंच पर जोड़ने की व्यापक तैयारी की जा रही है। यह आयोजन समाज की सामूहिक शक्ति, एकता और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती प्रदान करेगा।

श्रीमती निष्का रंजन, ग्लोबल सीएफओ, जीकेसी ने कहा कि किसी भी बड़े सामाजिक संगठन की मजबूती के लिए सुव्यवस्थित प्रबंधन, पारदर्शिता और सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। मुंबई का विराट कायस्थ सम्मेलन संगठन की एकजुटता और वैश्विक विस्तार को नई ऊर्जा देगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। हमारा प्रयास रहेगा कि संगठन के संसाधनों और योजनाओं का उपयोग समाज के रचनात्मक एवं कल्याणकारी कार्यों में प्रभावी ढंग से हो।

सम्मेलन की तैयारियों में महाराष्ट्र के पदाधिकारी और आयोजन सहयोगी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
श्री अनिल कुमार चंचल, प्रदेश संयोजक, महाराष्ट्र ने कहा कि मुंबई में विराट कायस्थ सम्मेलन समाज को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। राजीव रंजन प्रसाद और रागिनी रंजन के मार्गदर्शन में हम सभी इसे सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटे हैं।

श्री संजय कामता प्रसाद, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, महाराष्ट्र ने कहा कि यह सम्मेलन महाराष्ट्र सहित देशभर के कायस्थ समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का अवसर है। हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल होकर संगठन की मजबूती में अपना योगदान दें।

श्री सुनील कुमार, प्रदेश महासचिव, महाराष्ट्र ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से समाज की एकता, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी जाएगी। हमें विश्वास है कि यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में सहायक होगा।

 श्री नवीन श्रीवास्तव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,कला-संस्कृति प्रकोष्ठ ने कहा कि कायस्थ समाज की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और बौद्धिक परंपरा से रही है। सम्मेलन में कला और संस्कृति के माध्यम से इस गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

श्री प्रभाकर मनीष, अध्यक्ष, आईटी सेल, महाराष्ट्र ने कहा कि डिजिटल युग में संगठन को तकनीक से जोड़ना बेहद जरूरी है। सम्मेलन के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समाज की भागीदारी बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को तकनीकी रूप से मजबूत करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र ने कहा कि यह सम्मेलन देश-विदेश में रहने वाले कायस्थ समाज के लोगों के बीच संवाद और समन्वय का मजबूत माध्यम बनेगा। हम सभी मिलकर इसे सफल और यादगार आयोजन बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

श्रीमती शालिनी बैरागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ ने कहा कि महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। सम्मेलन में कला-संस्कृति के साथ महिला सशक्तीकरण और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

जीकेसी की ओर से देश-विदेश में रहने वाले कायस्थ समाज के लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है। संगठन को उम्मीद है कि यह आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक विकास के नए संकल्पों को मजबूती प्रदान करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ