प्रखर-प्रज्ञा, सजल-श्रद्धा की प्राण प्रतिष्ठा पर गायत्री परिवार की महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड के धर्मबन- खाजेडीह में आयोजित चार दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञानुष्ठान के प्रथम दिन शुक्रवार को महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। 751 महिला व कन्याओं ने भाग लिया। कलशयात्रियों ने त्रिशूला नदी में जल भरकर कलश की स्थापना यज्ञ स्थल पर की। कार्यकर्ताओं ने कलशयात्रियों का स्वागत पद प्रक्षालन कर किया। सबों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ प्रखर- प्रज्ञा, सजल- श्रद्धा की प्राण प्रतिष्ठा की। वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञाचार्य डॉ. अजय व सच्चिदानंद सिंह ने कथा प्रवचन की शुरुआत करते हुए लोगों को कहा कि गायत्री आदि शक्ति है, इसके दर्शन व महात्म्य श्रवण मात्र में श्रद्धालुजन मुक्ति को प्राप्त होते हैं। 

          मौके पर जिनीसलाल यादव, लक्ष्मी महतो, चन्द्रशेखर यादव, अमूल्य, रामचन्द्र सिंह, सुशील सिंह, रामबहादुर सिंह, रामचरित्र यादव, जगधर सहनी, रामदेव यादव, उपेन्द्र पासवान, गंगाप्रसाद यादव, शंभू यादव, रंजीत यादव, एचएम वीणा कुमारी, मुकेश यादव, दिनेश यादव, दसई चौधरी, तिरपित मुखिया, प्रह्लाद राय, रमन चौधरी, विजय राम, रामबाबू यादव, रामविलास सिंह, रामचन्द्र यादव, नीतीश यादव, दुखन गुप्ता, हरि यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु थे। आरती गायन में कलाकार देवकुमार पासवान, संजय पासवान, सत्यनारायण झा, रामचन्द्र कामत, राजेन्द्र राम आदि ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ