बड़े बुजुर्गों ने गाये परम्परागत होली गीत


लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड के लोगों ने जिन्दगी को प्यार, स्नेह, समर्पण, दुलार, मुहब्बत, सदभावना, सद्विचार जैसै रंगों से भर देने वाली होली भाईचारे के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मनाई। बच्चों में उत्साहित देखा गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए शुभकामनाएं दी। लोगों ने ढोल मजीरे पर परम्परागत गीत गाये। लोकगीत के रचनाकार अवकाश प्राप्त शिक्षक के होलीगीत, ' गोरिया करेली श्रृंगार फगुआ में ऐहें सवरिया ' , ' कान्हा खेले होरी गोपी के संग बलजोरी' को लोगों ने व्हाट्सएप पर लाईक किया। श्री यादव ग्रामीण मंडली के साथ भी होली गीत गाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ