लदनियां प्रखंड के योगिया गांव में आयोजित भागवत कथा प्रवचन के प्रथम दिन सोमवार को महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। बड़ी संख्या में महिला व कन्याओं ने भाग लिया। कलशयात्रा का नेतृत्व यज्ञकर्ता वृजलाल यादव के सुपुत्र प्रखंड उपप्रमुख मनोज कुमार यादव ने किया। कलशयात्रियों ने धौरी नदी में जल भरकर कलश की स्थापना यज्ञ स्थल पर की।
कार्यकर्ताओं ने कलशयात्रियों का स्वागत पद प्रक्षालन कर किया। मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञाचार्य फलाहारी संत सुखराम शरण महाराज ने कथा प्रवचन की शुरुआत करते हुए लोगों को कहा कि भागवत स्वयं भगवान है, इसके दर्शन व श्रवण मात्र में श्रद्धालुजन मुक्ति को प्राप्त होते हैं।
मौके पर अशोक कुमार यादव, रामविलास यादव, डॉ. जीवनारायण यादव, शिवकुमार राम, संजय कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, सोनू कुमार सुमन समेत सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.