सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के NDA प्रत्याशी सुनील कुमार ने दी बधाई




पालीगंज संवाददाता - नितीश कुमार

बिहार में नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के पदभार संभालने पर पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के NDA प्रत्याशी सुनील कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए NDA प्रत्याशी सुनील कुमार कहां कि सम्राट चौधरी एक अनुभवी एवं दूरदर्शी नेता हैं। उनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। हमें विश्वास है कि राज्य में सुशासन, विकास और जनकल्याण की योजनाओं को और गति मिलेगी। 

आगे उन्होंने कहा कि नई सरकार आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य करेगी तथा युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। हमें पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पूरे बिहार में कानून व्यवस्था मजबूत होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही, उद्योग, व्यापार और हर व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण मिलेगा। हमे उम्मीद है कि आप हर व्यक्ति की सुरक्षा, सम्मान और विकास की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और बिहार को प्रगति के नए रास्ते पर ले जाएंगे। बिहार की इस पवित्र धरती ने सम्राट अशोक जैसे महान शासक को जन्म दिया, जिन्होंने न्याय, शांति और समृद्धि का मार्ग दिखाया। 

उसी प्रेरणा के साथ आप भी बिहार को एक नई पहचान और नई ऊँचाई देंगे, ऐसी हम सभी को आशा है। एक मजबूत, सुरक्षित और विकसित बिहार का निर्माण होगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ