घर में घुस कर अकेली महिला के साथ किया गया दुर्व्यवहार


मधुबनी - बासोपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज

बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत महिनाथपुर गांव से एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है.जिसको लेकर महिला ने लिखित आवेदन देकर बासोपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है.जिसमें बताया गया है कि पीड़ित महिला के पति घर से बाहर रहते थे और वे अपने बच्चे के साथ घर पर रहती थी.दिए गए आवेदन में बताया कि पीड़ित महिला के जेठ बासुकी कांत झा हमेशा महिला को बुरी नज़र से देखा करता था.और साथ ही यह भी कहा कि बराबर ही किसी न किसी कारण से घर में घुस कर गाली गलौज कर मारपीट करते रहे हैं.जिसको लेे पीड़ित महिला ने अपने पति काशीनाथ झा को घर पर बुला लिया.विगत 26 मार्च 2021शनिवार को दोपहर करीब दो बजे महिला अपने घर में आराम कर रही थी उसी समय उसका जेठ बासुकी कांत झा गाली गलौज करते हुए घर में घुस आया और छेर छार करना शुरू कर दिया.पीड़ित महिला ने जब भागने का प्रयास किया तो जेठ ने साड़ी पकड़ कर खींच दिया जिससे साड़ी फट गई और महिला अर्धनग्न अवस्था में हो गई.इतने में काशीनाथ झा घर में पहुंचे तो बासुकी कांत झा ने काशीनाथ झा पर लाठी चला दिया जिससे काशीनाथ झा बुरी तरह जख्मी हो गया.जख्मी का इलाज जयनगर के प्राथमिक स्वास्थ्यकेन्द्र में कराया जा रहा है.साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि मारपीट के दौरान कान का फुल दस अना का, नाक का छक दो अना का,चांदी का पायल दस अना का साथ ही 45000 रुपया कैश बासुकी कांत झा एवं उसके पत्नी के द्वारा छीनने का आरोप लगाया गया है.इस बाबत जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदल यादव ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ