मधुबनी से आशीष की रिपोर्ट।
ऑल इंडिया नेशनल यूथ वालंटियर एसोसिएशन मधुबनी के जिला अध्यक्ष अंशु कुमार सिंह के नेतृत्व में नेहरू युवा केंद्र मधुबनी के जिला कार्यालय पर आठ सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय सामूहिक उपवास रखा गया वही उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र जब भी वालंटियर की वैकेंसी निकालती है तो दो साल की बात करती है वही जब वालंटियर नेहरू युवा केंद्र मे जब आते हैं तो उन्हें एक से डेढ़ साल में ही बिना कोई नोटिस का ही निकाल दिए जाते हैं आखिर नेहरू युवा केन्द्र और सरकार युवाओं के भविष्य के साथ कब तक ऐसे खेलते रहेंगे जब कि इस देश कि सरकार युवाओं को लेकर बड़े- बड़े वादे करते हैं तो वही एक तरफ़ सरकार युवाओं को बरगलाने का काम करते हैं वही बिसफी प्रखण्ड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अर्जुन कुमार पंडित ने बताया कि सरकार हमारे जैसे प्रतिभाशाली युवाओं को नेहरू युवा केंद्र मे लाकर अपने राजनीतिक गलियारों को चमकाना चाहती है लेकिन हम सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अपने हक और हुकूमत के लिए यहाँ से लेकर केन्द्र सरकार तक अपनी मांगों को लेकर लडेंगे तो वही लदनीया प्रखण्ड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि हम सभी लोग हमेशा नेहरू युवा केन्द्र और सरकार के विभिन्न योजनाओं को लेकर जन जन तक पहुँचाने का काम करते हैं वही कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में जहाँ सभी लोग अपने अपने घर में थे उस समय में भी देश के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको ने रोड पर आकर कोरोना योद्धा बनकर देश की सेवा की आज उसी स्वयंसेवक को अपने कार्यालय से नेहरू युवा केन्द्र निकाल रही है आखिर सरकार ऐसे कब तक करेंगे तो वही अंधराठाढी प्रखण्ड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक इनामुल हक ने बताया कि इस देश कि सरकार दोहरे निति की काम करती है जहाँ इसी देश के एक हिस्सा जम्मू और कश्मीर में जैसे ही राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको का कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र से जब समाप्त होती है तो वही राज्य सरकार उनके कार्य शैली पर अपने विभाग में पद स्थापित करती है जबकि बाक़ी राज्यो में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही उठा के रोड पे फेक दिया जाता है लेकिन अब हम लोग ऐसे रहने वाले नहीं है अगर सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो यहाँ से लेकर केन्द्र तक जन आन्दोलन करने को बाध्य हो जाएंगे मौके पर उपस्थित सुमन कुमार यादव चन्द्रशेखर कुमार प्रिंस कुमार विकास कुमार गिरी सतीश चंद्र ललन कुमार कन्हैया कुमार विनोद कुमार साहू आदिल प्रताप कुमार यादव कंचन कुमारी आदि।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.