Header Ads Widget

मधुबनी स्थित समाहरणालय के समक्ष महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर जताया विरोध



मधुबनी से आशीष / फिरोज आलम की रिपोर्ट

मधुबनी। किसान समन्वय समिति के आवाहन पर राष्ट्रव्यापी सड़क जाम के तहत मधुबनी समाहरणालय के समक्ष किसान महासभा व महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर विरोध जताया। आंदोलनरत किसानों पर मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे दमन के खिलाफ और तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग सहित अन्य मांगों पर आयोजित किसान समन्वय समिति के आवाहन पर राष्ट्रव्यापी पैमाने पर आयोजित सड़क जाम आंदोलन के तहत मधुबनी समाहरणालय के समक्ष करीब एक घंटे तक मुख्य सड़क को जाम किया गया। सड़क जाम स्थल पर ही सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसानों के आंदोलन पर दमन बंद करे मोदी सरकार। आज संपूर्ण देश के लाखों करोड़ों किसान मजदूर और जनता सड़क जाम में शामिल होकर दिखा दिया है कि यह सारे देश के सारे जनता का आंदोलन है।आगे कहा कि आंदोलनकारी किसानों, मजदूरों के साथ मोदी सरकार दुश्मन जैसा ब्यबहार कर रही है। आंदोलनरत किसानों के खिलाफ बैरिकेट लगाने के नाम पर कटीली तार एवं सड़क पर किल कांटा गार रही है। और यह अपब्यबहार अपने मालिक अडानी अंम्बानी जैसे दर्जन भर कारपोरेट घरानों के हाथों खेत और खेती को बंधक बनाने के लिए किया जा रहा है। किसान मजदूर जान गयें है कि इस कानून के लागू होने से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से अनाज खरीद कर,जन बितरण प्रणाली के माध्यम से जो गरीबों को सस्ता अनाज मिल रहा है, वह भी बंद हो जायेगा। क्योंकि जब सरकार अनाज नहीं खरीदेगी तो बांटेगी कहां से? उन्होंने आगे कहा कि खेत खेती पर कारपोरेटों का कब्जा होने के बाद किसान अपने खेतों में ही मजदूर बनेंगे और मजदूर बनेगा बेरोजगार। कारपोरेट घरानों को असीमित अनाज भंडारण करने का अधिकार मील जाने से अनाजों का मनमानी रेट तय होगा,जिस कारण अनाज भी बहुत महंगी हो जाएगी। और महंगे अनाज खरीदने के लिए सारे लोग मजबूर हो जायेंगे।यहीं कारण है कि देश के लाखों करोड़ों किसान मजदूर एवं जनता सारे देश में सड़कों पर उतर आए हैं।  सड़क जाम आंदोलन में स्थानीय राजद बिधायक समीर कुमार महासेठ, माले के अनिल कुमार सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर शीतलांम्बर झा, सीपीएम के भोगेंद्र यादव, सीपीआई के मिथिलेश झा, राजश्री किरण सहित किसान महासभा के जिला अध्यक्ष महाकांत यादव, गणेश यादव,बिशंम्भर कामत, शंकर पासवान, योगेन्द्र यादव,खेग्रामस के सिंहेश्वर पासवान,राज कुमार पासवान, मिथिलेश पासवान,सुरज मुखिया,सीटू के जिला संयोजक राजेश मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।