न्यूज़ डेस्क। आज पटना के पीएमसीएच की पूर्णविकास परियोजना का शिलान्यास बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा इस अस्पताल में अब सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज होगा इसके लिए 3 चरणों में निर्माण किया जाएगा , लेकिन इससे पीएमसीएच का वर्तमान कार्य प्रभावित नहीं होगा।
नए भवन में अब चिकित्सकों एवं छात्रों के रहने के लिए पहले से बेहतर निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग हॉस्टल, डॉक्टर चैंबर, क्लास रूम, सभी जांच और पैथोलॉजी सुविधाएं, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड से लेकर एमआरआई, ब्लड बैंक आदि तक की सुविधा इस अस्पताल से मरीजों को मिलेगी।
इस कार्यक्रम को केन्द्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, विधायक अरुण कुमार सिन्हा एवं नितिन नवीन, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत एवं पीएमसीएच के प्राचार्य विद्यापति चौधरी ने भी संबोधित किया।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.