मंच पर उपस्थित अतिथिगण
ख़ुसरू परवेज़ | जिला संवाददाता, रोहतास
नगर स्थित हाईस्कूल के स्टेडियम में ऐतिहासिक अब्दुल जब्बार मेमोरियल फुटबॉल मैच संपन्न हुआ। बिहार बनाम बंगाल के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले में बंगाल की टीम 2 के मुकाबले 4 गोल से विजयी हुई। मैच में खेल अवधि के दौरान कोई भी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। आखिरकार टाई ब्रेकर के माध्यम से पेनाल्टी स्ट्रोक मारते हुए बंगाल की टीम ने चार गोल दागे। जबकि बिहार की टीम दो गोल ही कर सकी। बंगाल टीम की कप्तानी सोनू खां और बिहार टीम की कप्तानी इकबाल अंसारी ने की। दोनों टीमों में नाइजेरियन मूल के आधा दर्जन खिलाड़ी शामिल थे। मैच में रेफरी की भूमिका फखरुद्दीन अली, काॅमेंट्री लखनऊ से आए प्रोफेसर यमुना सिंह राठौर और सदन प्रकाश सिंह ने की। निर्णायक मंडली में मास्टर परवेज, मास्टर सोहराब अली अंसारी और मास्टर अजमत हुसैन शामिल थे। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम के कप्तानों को ट्राफियां प्रदान कीं। बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार बंगाल टीम के सर्वजीत कुमार को दिया गया।
खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान करते प्रखंड प्रमुख पवन कुमार
इसके पूर्व नगर की मुख्य पार्षद सुुुलेखा कुंअर और उपमुख्य पार्षद शबनम आरा ने फुटबॉल को किक मारकर मैच का उद्घाटन किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख पवन कुमार, उपप्रमुख विकास कुमार सिंह, इटिम्हां मुखिया शशि कुमार, सरपंच अजय प्रसाद, पार्षद शंकर कुमार, शमशाद अहमद परसवी, सीमा देवी, असगरी खातून, सबीहा खानम, सीमा देवी, पूर्व पार्षद संजय कुमार, समाजसेवी गांधी चौधरी, नरेश बैठा, डॉ॰ शाहरुख, जदयू नेत्री शाहीन अख्तर, भाजपा नेता सिकंदर सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवकल्याण भारद्वाज, रिजवान फिरदौस, इंद्रेश्वर कुमार, मो० ताहा, शहामुल हक, मो० नियाजुद्दीन, शाहिद अनवर, मास्टर उजैर, मो० ताज, मो० मोकीत, आमिर खां, हेलाल खां, जरियाब, हैप्पी, सानू, शमीम, वीर भगत सिंह और जुम्मन कुरैशी इत्यादि उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.