मधुबनी- लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
थाना क्षेत्र के एकहरी गांव निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक रासलाल राय ( 77) का निधन हो गया। उनके निधन पर लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।
संवेदना प्रकट करने वालों में स्थानीय जदयू विधायक मीणा कुमारी, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, उपेन्द्र सहनी, जिप सदस्य रामाशीष पासवान, विष्णुदेव भंडारी, पुत्र विजय राय, सगुण लाल राय, शिक्षक अधिकारी यादव, भगवान प्रसाद यादव, राजकुमार यादव, विजय राम, रामेश्वर सिंह, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, पप्पू यादव, झमेली राम, रासलाल पंडित, खुशीलाल ठाकुर समेत सैकडों लोग शामिल हैं। लोगों ने कहा कि वे सामाजिक चिंतक व विशाल व्यक्तित्व के धनी थे। लोगों ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। लोगों ने दुख की इस घड़ी में संतप्त परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना प्रभु से की है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.