लगडी स्थित एसएसबी कैम्प के जवानों ने बीओपी इंचार्ज व उपनिरीक्षक रोशन कुमार वर्मा की देखरेख में सोमवार की शाम पीलर संख्या 262 के पास 36 मवेशी लदे दो ट्रक जब्त किये। जिसमें एक ट्रक चालक भागने में सफल रहा।
उपनिरीक्षक श्री वर्मा ने बताया कि मवेशियों को नारी गौशाला को सौंप दिया गया है, जबकि जब्त दोनों ट्रक व चालक राम लाल मुखिया को लदनियां थाना भेजा गया है।
थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में कार्रवाई की गई है। चालक राम लाल मुखिया के अनुसार सुपौल जिले के भवटियाही में मवेशी बाजार लगता है। वहीं इन मवेशियों की खरीद हुई थी।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.