मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :
मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक प्रशिक्षण भवन के सभागार में मंगलवार को प्रभारी सीडीपीओ ने सेविकाओं के साथ बैठक की। यह बैठक मुख्य रूप से ओटीपी आधारित पोषाहार कार्य करने के लिए किया गया।
जानकारी देते हुए प्रभारी सीडीपीओ रंजना कुमारी ने कहा कि सेविकाओं के द्वारा टोकन प्रणाली के माध्यम से पोषाहार वितरण करने के दौरान आनेवाली समस्याओं के निबटारे के लिए सेविकाओं के साथ बैठक की गई है।
हलांकि सेविकाओं ने अखिल भारतीय संघ के बैनर तले एक बैठक कर ओटीपी सिस्टम आधारित पोषाहार का विरोध एक सप्ताह पूर्व में किया था और पोषाहार आवंटन की पूर्व व्यवस्था बहाल करने की मांग की थी। सेविकाओं ने सीडीपीओ के साथ हुई बैठक में भी इसमें आने वाली समस्याओं की चर्चा की।
सेविकाओं के अनुसार सरकार द्वारा प्रदत स्मार्ट फोन चलाने की समुचित जानकारी विभाग द्वारा नहीं दी गई थी, जिस कारण कई सेविकाएं स्मार्ट फोन चलाना नहीं जानती है। इस सिस्टम को वापस लेना आम लोगों के हित में है। सीडीपीओ ने समाधान के तरीके बताये।
बैठक में एल एस विंध्यवासिनी कुमारी, प्रखंड समन्वयक एवं परियोजना सहायिका आराधना कुमारी, नसीम अहमद, सेविका मधुबाला कुमारी, रामदाय, रंजना कुमारी, रीना कुमारी, माया देवी, तारा कुमारी, साधना कुमारी, सुनीता कुमारी, विभा कुमारी, संगीता कुमारी, विभा कुमारी, रीता यादव, शीला सिन्हा, ललिता कुमारी समेत प्रायः सभी सेविकाएं मौजूद थीं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.