बाबूवरही विधानसभा चुनाव में राजद की हुई हार की समीक्षा के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को झमेली राम की अध्यक्षता में की गई।
स्थानीय राजद कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित चुनाव में पराजित रहे पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव ने नव वर्ष की शुभकामना देने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीत के प्रति अति उत्साहित होना, हार का कारण बना, जिसे लोगों ने भी स्वीकार किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालों में पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, जिप सदस्य रामाशीष पासवान, रामपुकार साह, देवनाथ यादव, पप्पू यादव, दिलीप यादव, मो. नूरेन, हरेराम राम, रामसेवक मंडल, फुलेश्वर यादव, श्रीनारायण यादव, हरिप्रसाद मंडल, भोगी यादव, विंदेश्वर पंडित समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.