नवम्बर के राशन नहीं बांटने की शिकायत



लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड की पथराही पंचायत के उपमुखिया राजीव चौधरी ने लोगों की शिकायत पर खाद्य आपूर्ति विभाग बिहार सरकार पटना को एक शिकायती आवेदन प्रेषित किया है।

आवेदन के अनुसार पथराही पंचायत के राशन उपभोक्ताओं को नवम्बर माह का राशन नहीं मिला है। डीलरों की माने तो इस माह का आवंटन अप्राप्त रहा, जिसे लोग मानने के लिए तैयार नहीं हैं। आवेदक श्री चौधरी ने जांच की मांग की है।

इसकी प्रतिलिपि डीएम, बीडीओ, एम ओ समेत संबंधित अन्य पदाधिकारियों को दी गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ