मातृत्व, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में मीडिया की भूमिका विषय पर कार्यशाला आयोजित


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :

 बृहस्पतिवार को चैम्पियन परियोजना के अंतर्गत जिला स्तरीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन रवि क‌म्यूनीटी हाल , सतबिघी, शेखपुरा में किया गया। जिसका उद्घाटन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद , श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला महासचिव नवीन कुमार ,कैटेलाईजिंग चेंज के राज्य प्रमुख संदीप ओझा ने संयुक्त रूप में दीप जलाकर की।

चैंपियन परियोजना के जिला समन्वयक, निर्मला कुमारी ने प्रिंट मिडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं वेब मीडिया के उपस्थित प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए बताया की आज की इस बैठक का उद्देश्य मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों का मातृत्व, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में उनकी सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डालना है ।

कार्यशाला के दौरान सेंटर फॉर कैटेलाईजिंग चेंज, पटना से आए हुए राज्य प्रमुख, संदीप ओझा द्वारा प्रिंट मिडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं वेब मीडिया के उपस्थित प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुये जानकारी दी गई कि संस्था के द्वारा शेखपुरा जिले में ‘चैम्पियन परियोजना’ नामक एक कार्यक्रम विगत वर्ष 2018 से शेखपुरा,अरियरी, चेवाड़ा एवम् घाटकुसुमभा प्रखंडों में चलाया जा रहा है।

 चैंपियन परियोजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों, खास तौर से प्रजनन, मातृत्व, नवजात, शिशु स्वास्थ्य और पोषण से सम्बंधित सेवाओं और अधिकारों के सन्दर्भ में जागरूकता बढ़ाने हेतु जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान जिले की 10 महिला पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा उनके माध्यम से वार्ड एवं पंचायत में स्वास्थ्य एवं पोषण के सम्बन्ध में किये जा रहे कार्यों को भी साझा किया गया। कार्यशाला के दौरान जिले के सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा इन महिला पंचायत प्रतिनिधियों का सामूहिक रूप से संवाद भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार महासचिव ने बताया की समाज के समग्र विकास के लिए महिला सशक्तिकरण अति आवश्यक है। इस दिशा में चैंपियन परियोजना का प्रयास सराहनीय है। इस परिचर्चा की अध्यक्षता कर रहे सत्येन्द्र प्रसाद, जिला सुचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि आज के कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें संतोष हुआ कि महिला पंचायत प्रतिनधिगण अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को लेकर सजग हैं और उसका प्रदर्शन करने में सक्षम हुई हैं। नारी का परिवार, समाज, राज्य एवम् देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान के बिना सुदृढ़ राष्ट्र की कल्पना बेमानी है। 

महिला जन प्रतिनिधियों द्वारा गर्भवती एवम् धात्री माता, बच्चों एवम् किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण की बेहतरी हेतु किया गया कार्य अतुलनीय है, इस तरह का प्रयास निरंतर जारी रहनी चाहिए। सेन्टर फार कैटेलाईजिग चेंज पटना से आए स्टेट हेड संदीप ओझा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन भी किया। 
 
नवीन कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, राष्ट्रीय सहारा , नागेन्द्र प्रसाद, दैनिक भास्कर; , संजय मेहता, हिंदुस्तान; सच्चिदानंद ,शिव कुमार पाठक, सत्येन्द कुमार, पत्रकार, अरविन्द कुमार दैनिक जागरण; धर्मेन्द्र कुमार , एन टी सी; ललन कुमार, शंबील हैदर, कौमी तंजीम इत्यादि की सराहनीय भागीदारी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ