सदर अस्पताल शेखपुरा में चिन्हित 23 मोतियाबिंद रोगियों का मुफ्त ऑपरेशन किया गया। अस्पताल की नेत्र चिकित्सक डॉ बरखा सोलंकी द्वारा सभी मरीजों का सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया गया। इस अवसर पर सभी मरीजों को मुफ्त में उन्नत किस्म के लेंस , चश्मा और दवा भी मुफ्त में उपलब्ध कराया गया।
डॉ सोलंकी के साथ डॉ सुनीला , ऑप्टोमेट्रिस्ट राकेश कुमार और राजू कुमार ने अहम भूमिका निभाई। ऑपरेशन बाद सभी मरीजों को दूसरे दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।मालूम हो कि इन दिनों सदर अस्पताल में प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को मोतियाबिंद का ऑपरेशन विशेष शिविर लगाकर किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.