भागलपुर। भागलपुर के जोगसर थाना अध्यक्ष मंटू कुमार को निलंबित कर दिया गया है। सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह के जांच के आधार पर भागलपुर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए जोगसर थाना अध्यक्ष मंटू कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इनके खिलाफ कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और वरीय अधिकारीयों के निर्देश की अनदेखी जैसे भागलपुर में पत्रकारों को झूठे केशों में फंसाये जाने जैसे मामले का गंभीर आरोप लगा है। वहीं तत्कालीन थाना अध्यक्ष मंटू कुमार पर बांका सिविल कोर्ट में भी एक नालसी मुकदमा 612/24 दर्ज है जहां बांका के धनकूंड थाना में तत्कालीन थानाध्यक्ष मंटू कुमार बालू माफिया के साथ काफी सांठगांठ रहा है। और निर्दोष लोगों की प्रतिष्ठा को धूमिल करना, झूठे आरोप गढ़कर फंसाया जाना अपराधियों और माफिया से सांठगांठ कर मिडिया व अधिवक्ताओं को बदनाम करने में महारथ हासिल है। जबकि भागलपुर एसएसपी द्वारा एक सप्ताह पहले उत्कृष्ट कार्य को लेकर भागलपुर के समीक्षा भवन में प्रशस्ति पत्र देकर मंटू कुमार को सम्मानित किया था जो आज कई सवाल खड़े हो रहे हैं।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.