जोनल जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप 2020 संपन्न।विजेता बनी बेगूसराय की टीम ने शेखपुरा को 25 -7 के अंतर से किया पराजित


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :

बृहस्पतिवार को बरबीघा नगर के एस के आर कॉलेज के खेल मैदान में जोनल जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप 2020 संपन्न हुआ । जिसमें बेगूसराय , एस ओ एस, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा की टीमें भाग ने जिसमें विजेता और उपविजेता टीम बेगूसराय में होने वाले राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल टूर्नामेंट में भाग लेगी ।इस अवसर पर शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष विशाल, शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के सचिव आचार्य गोपाल जी ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर के सीनेट सदस्य सह लखीसराय जमुई के विभाग संयोजक शैलेश भारद्वाज मौजूद थे ।कार्यक्रम का उद्घाटन आगत अतिथियों के द्वारा खेल परिसर के पूजन से किया गया ।

शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के सचिव आचार्य गोपाल जी ने बताया की शुक्रवार को जोनल जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में 25 /7 के अंतर से शेखपुरा को पराजित कर बेगूसराय की टीम विजेता बनी। बेगूसराय की तरफ से सबसे अधिक गोल 10 नंबर की जर्सी से विक्की कुमार ने किया ।विकी कुमार ने सात गोल किया। जबकि शिवा कुमार ने छह गोल सुमन कुमार चार गोल बिरजू नीतीश सुधांशु ने दो-दो गोल किए । 

वहीं शेखपुरा की तरफ से सबसे अधिक सूरज कुमार ने 3 गोल सत्यम कुमार निखिल कुमार एक सौरभ कुमार एक आयुष कुमार ने एक गोल किए ।
शेखपुरा की टीम इस प्रकार थी:-कोच रोहित कुमार, कप्तान सत्यम कुमार, सूरज ,रिशु, चिंटू, मोनू , सौरभ झा ,आयुष, पीयूष, शंकर, सुमन कुमार, रितिक आनंद ।बेगूसराय की टीम इस प्रकार थी:-कोच कुंदन कुमार, बीजू, बिक्कू , प्रदीप, करण, नितीश, शिवा , बृजेश, सुमन, शुभम, अविनाश एवम विकेश का नाम शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ