दर्जन भर से अधिक संगीन मामलों का शातिर बदमाश अमित धराया



शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :

बरबीघा में दर्जन भर से अधिक संगीन मामलों का अभियुक्त एवम कुख्यात बदमाश अमित कुमार गुप्त सूचना के आधार पर खोजा गाछी गांव से गिरफ्तार किया गया। छापामारी का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने की। जबकि टीम में पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार और अमलेश कुमार भी शामिल थे। 

पुलिस ने बताया कि एस टी / एस सी और लूट के एक मामले में पुलिस को इसकी तलाश लगभग छह माह से थी । जबकि इसके विरुद्ध रंगदारी , लूटपाट , जानलेवा हमला , आर्म्स एक्ट , शराब माफिया जैसे एक दर्जन से अधिक कांड बरबीघा थाना में अंकित है। इसकी गिरफ्तारी के बाद इसे कड़ी पुलिस निगरानी में जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ