घाटकुसुम्भा प्रखंड अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र गगौर में स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया ।इस बाबत जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि कैम्प में गर्भवती महिला समेत अन्य लोगों का एचआईवी की जाँच की गई। जिसमे सभी का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया।
एचआईवी एड्स से संबंधित परामर्श परामर्श दिया गया साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जाँच की गई ।जिसमें बीपी, वजन, आदि की जाँच किया गया। साथ ही आयरन कैल्शियम की गोली दिया गया कैम्प में गर्भवती महिला समेत कुल 130 लोगों की जाँच की गई।
इस दौरान बीसीएम संदीप कुमार ,पिरामल स्वास्थ्य बिटीओ सेराज हसन ,एलटी सुनील कुमार, राजेश कुमार चौधरी, बिपिन कुमार, एएनएम कल्पना कुमारी आशा फैसिलिटेटर विभा कुमारी, आशा दुलारी कुमारी सहित कई अन्य ग्रमीण महिला पुरुषों ने भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.