बृहस्पतिवार को शेखपुरा - शाहपुर पथ पर कोसुंभा ओपी के समीप बालू से लदे एक ट्रैक्टर के पलट जाने से ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। जबकि चालक वाहन छोड़ कर निकल भागने में सफल हो गया ।
सूत्रों ने बताया कि बालू से लदे ट्रैक्टर पर शाहपुर की तरफ से कोसुंभा हॉल्ट गांव निवासी पंचानंद पांडेय के 25 वर्षीय पुत्र सुजीत पांडेय और वारिसलीगंज निवासी लालो यादव के 26 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार शेखपुरा की तरफ लौट रहे थे। तभी ओपी के पास एक कुत्ता को बचाने के दौरान चालक खो बैठा।
तब जाकर घटना जा घटी। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायल। युवकों इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का इलाज कराया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.