शिक्षकों ने मनाया संकल्प दिवस


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट  :

शेखपुरा जिले में नियोजित शिक्षकों के संघर्ष का 15 साल पूरा करने पर यहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया । बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले नगर क्षेत्र के मध्य विद्यालय बसंती में शिक्षक संघ द्वारा संकल्प दिवस मनाया गया। 

संघर्ष के 15वीं वर्षगांठ के रूप में यह संकल्प दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने किया। इस मौके पर शिक्षक श्रवण कुमार ज्ञानदेव गणेश कुमार आमोद प्रियदर्शी अंजू कुमारी मीना कुमारी पंडित गिरजा नंद शास्त्री उमानाथ मित्र मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक गण मौजूद थे।

 इस मौके पर सभी ने अपने संगठन को मजबूत करने और लगातार शिक्षकों के ऊपर होने वाले समस्याओं के लिए आंदोलन करने की बात कही। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षा मित्र से लेकर शिक्षक नियोजन और अब समान काम समान वेतन तक के संघर्ष की चर्चा की । बैठक में आगे भी शिक्षक की समस्या और हित के लिए लगातार संघर्ष जारी रखने पर जोर दिया । शिक्षकों ने आशा जताया कि वे सतत् संघर्ष के माध्यम से अपनी मंजिल प्राप्त कर लेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ