पूर्व विधायक गजानंद शाही समर्थकों के साथ सुभानपुर गांव पहुंचे


शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :

बृहस्पतिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व विधायक गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही अपने एस समर्थकों के साथ बरबीघा प्रखंड के सुभानपुर गांव पहुंचे। जहां वे शाखा डाकपाल और सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार के दिवंगत पिता स्व रामाश्रय सिंह की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में हिस्सा लिया। साथ ही दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना की। 

इसी क्रम में वे क्षेत्र भ्रमण करते हुए ते उस , काशीबीघा सहित अन्य गांव पहुंचकर ग्रामीणों और शुभ चिंतक लोगों से रूबरू हुए। उनके साथ खोजा गाछी पूर्व मुखिया चुनचुन सिंह ,पूर्व मुखिया क दीपक कुमार , पूर्व बरबीघा नगर अध्यक्ष अजय कुमार , समजसेवी मिंटू कुमार,मो गुलाम रब्बानी,विनोद कुमार अधिवक्ता सहित अन्य मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ