Header Ads Widget

लदनियां प्रखंड के महथा गांव में बच्चों ने प्रकाशोत्सव दीपावली की संध्या एक दीप शहीदों के नाम

मधुबनी से आशीष की खबर। लदनियां प्रखंड के महथा गांव में बच्चों ने प्रकाशोत्सव दीपावली की संध्या एक दीप शहीदों के नाम जलाया। बच्चों के साथ एकत्र बुद्धिजीवीयों ने दीपों के पर्व दीपावली के दिन शहीदों को साथ इसी गांव के शहीद हुए जवान अमलेश कुमार झा नमन करते हुए क्षेत्रवासियों से पर्यावरण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की।

शनिवार शाम शहीद महथा गांव में एकत्र स्थानीय बच्चे व गणमान्य लोगों ने दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। अमीर झा,लाल झा,कमलू झा,नारायण जी झा,वीरेंद्र कुमार झा,निरज झा बबलू ने मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली प्राचीन काल से हमारा पावन पर्व रहा है। 

लेकिन, यह दीपों से जग को रोशन करने वाला पर्व है, नाकि पटाखे जलाकर प्रदुषण फैलाने वाला। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ पूरे देशवासियों से प्रदुषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की है। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल रहे छात्रों में राजन कुमार,हिमांशु झा,शिवम झा,उज्जवल झा, निलेश झा, रितिक झा,आकाश साह,निखिल झा व रंजीत दास समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। 

सभी ने इस कार्यक्रम से पूर्व इसी गांव के एक युवक अमित कुमार झा (संतोष) के मृत्यु पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक मनाया। विदित हो की अमित कुमार झा संतोष की मौत पिछले शनिवार को डुबने से हो गया है।