पालीगंज संवाददाता - नितीश कुमार
पालीगंज प्रखंड के मंडप मैरेज हॉल में पालीगंज, दुल्हिन बाजार, विक्रम एवं मसौढी प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
जिसमें सर्वसम्मति से श्री मनोज कुशवाहा को पालीगंज प्रखंड अध्यक्ष, श्री राजवंशी प्रसाद जी को दुल्हिन बाजार प्रखंड अध्यक्ष, श्री रंजीत वर्मा जी को मसौढी प्रखंड अध्यक्ष एवं श्री सुजय जी को विक्रम प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
वहीं छात्र नेता प्रतीक कुशवाहा ने बताया कि 4 प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सर्वसहमति से किया गया,कुछ दिन पहले पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ था,आगामी 31 मई को जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा ।
इस अवसर पर राघवेंद्र कुशवाहा जी, कृष्णा जी, सूरज मौर्य जी जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्याम बिहारी वर्मा जी, लाल बाबू वर्मा जी, रामकुमार वर्मा जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.